Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश हेल्थ

कमल युवा खेल महोत्सव अंतर्गत हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

2 min read
Text Size:

 अनोखा तीर, हरदा : कमल युवा खेल महोत्सव की जिला स्तरीय प्रतियोगिता अंतर्गत आज शतरंज, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, फुटबॉल एवं योगा आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, उदयसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, बसंतसिंह राजपूत, विजय जेवल्या, देवीसिंह सांखला, भूपेंद्र तोमर, गौरव काशिव, शुभम श्रीवास उपस्थित रहे। जिला स्तरीय समस्त गतिविधियों में जिले के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल महोत्सव में आयोजित हुए अलग-अलग खेलों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ी जो इस प्रकार रहे। १४-१९ हैंडबॉल बालिका वर्ग में जिला हैंडबॉल क्लब हरदा प्रथम रही, द्वितीय स्थान पर अटल हेंडबाल क्लब एवं तृतीय स्थान पर गर्ल्स स्कूल क्लब हरदा की टीम रही। 19 से 25 वर्ग बालिका में कन्या शाला क्लब हरदा प्रथम, पीएम कॉलेज क्लब हरदा द्वितीय, कमल युवा 11 क्लब हरदा की टीम तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में 19 से 25 वर्ग में  डीएसव्हायडब्ल्यू क्लब हरदा प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर जिला हैण्डबॉल क्लब एवं उत्कृष्ट बालक छात्रावास क्लब की हरदा की टीम तृतीय स्थान पर रही। 14 से 19 वर्ग बालक में प्रथम स्थान पर अटल क्लब हरदा, द्वितीय स्थान पर महात्मा गांधी क्लब हरदा, तृतीय स्थान पर वीआईपी हैंडबॉल क्लब हरदा रही। शतरंज प्रतियोगिता में 14 से 19 वर्ष बालिका वर्ग में मशिरा प्रथम स्थान, सोनिया द्वितीय, प्राची तृतीय स्थान पर रही एवं 19 से 25 आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर कनक, द्वितीय स्थान पर सुहागिता, तृतीय स्थान पर रेणुका रही। बालक 14 से 19 वर्ष वर्ग में रामानुज प्रथम, अंश द्वितीय, अनुज तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग 19 से 25 वर्ष आयु में गणेश प्रथम, कृष्णा द्वितीय एवं विशाल तृतीय स्थान पर रहे।

480 Views
What do you think?

Leave a Reply