Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

पानतलाई-रन्हाई मार्ग को मरम्मत की दरकार

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले की रहटगांव तहसील के ग्राम पानतलाई-रन्हाई करीब ५ किलोमीटर का सफर है, जिसे करीब ६ साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाया गया था। लेकिन दुर्भाग्यवश यह सड़क हर बारिश में उखड़ जाती है और कई गड्ढे उभर आते हैं। जिसे मैंटनेंस के नाम पर हर साल बारिश से पहले प्रशासन के द्वारा लीपापोती कर दी जाती है। पिछले करीब महीने भर से इस मार्ग पर प्रशासन ने गिट्टी के बड़े बड़े ढेर लगा दिए हैं, जो पूरी तरह से फैलाये भी नहीं गए हंै। ऐसे में प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले वाहन चालको को खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही उक्त मार्ग की मरम्मत कराने एवं उक्त गिट्टी के ढेरों को समतल कराए जाने की मांग की है।

320 Views
What do you think?

Leave a Reply