Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

वार्षिकोत्सव में दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कमल पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश टांक, विशिष्ट अतिथि सुजीत शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्कृति के रंग भारत के संग के अंतर्गत विद्यालय के भैया बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिससे उपस्थित अभिभावक माता-पिता एवं गणमान्य नागरिकों रोमांचित हो उठे। कार्यक्रम में विद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन का वाचन समिति के व्यवस्थापक आलोक जैन ने किया। अतिथि परिचय विद्यालय के प्राचार्य विनय शर्मा ने कराया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की बहन सिद्धि सोनी, बहन रश्मि विश्नोई, बहन लक्ष्मी विश्नोई ने किया।

662 Views
What do you think?

Leave a Reply