Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

हर-हर नर्मदे के जयघोष से गूंजा नर्मदांचल… 

2 min read
Text Size:

हजारों नर्मदा भक्तों ने कड़कड़ाती ठंड में लगाई आस्था की डुबकी

 

अनोखा तीर, हंडिया। धार्मिक स्थल हंडिया में पौष की सोमवती अमावस्या पर नर्मदा के दक्षिण तट पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर रिद्धेश्वर में भक्तों का तांता लगा रहा। शीतलहर की कड़कड़ाती ठंड में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कल सुबह से ही सभी जिलों से श्रद्धालुगण नर्मदा स्नान के लिए पैदल आ रहे थे, जिनमें महिलाएं बच्चे तथा पुरूष सभी हर हर नर्मदे के जयघोष के साथ एक दिन पहले से ही अपने हाथों में लाल, सफेद, रंग की, ध्वजा लेकर घाटों में पहुंचे।

नर्मदा के सभी घाटों पर उमड़ी भीड़  

प्राचीन शिवालयों में पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने दरिद्रनारायणों को दान दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। रिद्धनाथ, सड़कपुरा घाट, कामाख्या धाम पर भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। हंडिया के प्रसिद्ध घाटों पर भिक्षुको द्वारा बीच मार्ग पर ही भिक्षावृति करने से नर्मदा स्नान के लिए आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तो महिलाओं के कपड़े चेंजिंग करने के लिए रखे टीन शेड भी कम पड़ गए।

सोमवती अमावस्या का योग 2025 में नहीं आएगा

पंडित रामचंद्र महाराज के अनुसार आगामी 2025 में सोमवती अमावस्या का योग नहीं आएगा। हंडिया में अलसुबह से ही शीतलहर के बाद भी नर्मदा स्नान के लिए आने वाले नर्मदा भक्तों की संख्या में कोई कमी नजर नहीं आई। दिनभर पैदल और श्रद्धालुओं का नर्मदा घाटों पर आने जाने का सिलसिला चलता रहा।

441 Views
What do you think?

Leave a Reply