Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

विद्युत तार चुराने वाले चोरों को पुलिस ने २४ घंटों के भीतर किया गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सिराली थाना पुलिस ने क्षेत्र में विद्युत तार के दो बंडल चुराने वाले चोरों को २४ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाने में २९ दिसम्बर को फरियादी जितेन्द्र कुमार पिता चिंदन लाल बांधी उम्र 45 साल निवासी महेश कालोनी गली नं. 06 गुडायारी, रायपुर तथा वर्तमान निवासी परसुराम चौक हरदा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कंस्ट्रक्शन कम्पनी मे सुपरवाईजर का काम करता है और कम्पनी सरकार की योजना आरडीएसएस के अन्तर्गत विद्युतीकरण का कार्य करती है। वर्तमान में कम्पनी का काम ग्राम रिछारिया और कोथमी में चल रहा है। जिसमें विद्युत तार खम्बों से लगाए जा रहे है। खम्बों पर लगाने वाले तार के बंडल ग्राम जुनापानी से मकड़ाई की ओर जाने वाली कच्चे रोड मे साईट पर रखे है, जिसकी देखरेख का काम सुपरवाइजर संदीप नर्घे द्वारा किया जाता है। २६ दिसंबर की रात ९ बजे तार के दो बंडल साईट से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 47 जेडडी1609 पर ले गया। संदीप द्वारा मुझे घटना की जानकारी फोन पर दी गई। फरियादी की रिपोर्ट पर मामला कायम कर सिराली पुलिस द्वारा टीम का गठन कर अज्ञात चोरो की तलाशी शरू की गई । मोटरसायकल के नम्बर से उक्त मोटर सायकल का मालिक रमेश कुमरे निवासी भगवानपुरा के रूप में हुई। जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी रामदास, दीपक एवं बल्लू का नाम बताया। सिराली पुलिस द्वारा सभी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बंडल की चोरी करना कबूल किया गया जिनसे दो तार के बंडल जिनकी किमती 25 हजार रुपए है बरामद किया। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज होने के २४ घंटे के भीतर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

425 Views
What do you think?

Leave a Reply