Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

सिरलाय में सरपंच कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन,,,संगम को हराकर विजेता बनी कोड़िया की टीम

1 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – ग्राम पंचायत सिरलाय में आयोजित सरपंच कप क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार शाम समापन हुआ।इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम प्रताप कुमार अगास्या ने विजेता, उपविजेता टीम व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के आयोजक सिरलाय सरपंच राजकुमार वर्मा व जुगल वर्मा, रवि राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच संगम (सिरलाय) व कोडिया (सिंगाजी) टीम के बीच खेला गया।जिसमे कोडिया (सिंगाजी) टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। विपक्षी टीम के खिलाफ 5 ओवर में 66 रन का स्कोर खड़ा किया। कोडिया (सिंगाजी) टीम के लक्ष्य का पीछा करने संगम क्रिकेट टीम के ओपनर अक्षय कैथवास पहली बाल पर आउट हुए। वही अमन कैथवास ने 3 गगन भेदी छक्के लगाए। मनोज ने 2 गगन भेदी छक्के व एक चौका लगाया। इसके बावजूद टीम 45 रन ही बना सकी।जिसके कारण टीम सदस्यों को हार का सामना करना पड़ा। अतिथियों द्वारा विजेता टीम को 21 हजार रुपए व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व स्मृति चिन्ह भेंट किए।

730 Views
What do you think?

Leave a Reply