पिछले एक वर्ष में 405 मत्स्य पालकों के बनाए क्रेडिट कार्ड

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

15 मत्स्य पालकों को 67.90 लाख रुपए का दिया अनुदान

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकास कर रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों के जीवन में खुशहाली आ रही है और नागरिकों की समस्याएं कम हो रही हैं। सहायक संचालक मत्स्य उद्योग एके डांगीवाल ने बताया कि पिछले एक साल में हरदा जिले में मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत कुल 15 मत्स्य पालकों को कुल 67.90 लाख रुपए का अनुदान दिया गया है। इनमें मत्स्य परिवहन के लिए विभाग ने 1 मत्स्य पालक को तीन पहिया वाहन, 1 अन्य मत्स्य पालक को इंसुलेटेड वाहन के लिए आर्थिक मदद दी है। इससे मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हुई है और मत्स्य परिवहन आसान हुआ है। श्री डांगीवाल ने बताया कि इसके अलावा 5 मछली पालकों को कुल तीन हेक्टेयर जलक्षेत्र के तालाब निर्माण के लिए अनुदान के रूप में मदद दी गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे किसान जिनके पास तालाब निर्माण के लिए जमीन की कमी है, उन्हें कम भूमि पर मत्स्य पालन के लिए प्रशिक्षण देकर मिनी आरएएस निर्माण के लिए मदद दी जाती है। जिले में कुल 7 मछली पालकों को मिनी आरएएस निर्माण हेतु 50 टैंक की एक इकाई स्थापना के लिए मदद दी गई है। सहायक संचालक मत्स्य उद्योग श्री डांगीवाल ने बताया कि गत 1 वर्ष में कुल 649 मत्स्य पालकों का दुर्घटना बीमा भी कराया गया है। कुल 33 मछुआरों को मछली पालन संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण भी गत 1 वर्ष में दिलाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना विभाग की एक नई फ्लैगशिप योजना है। इस योजना में अब तक कुल 357 किसानों का पंजीयन कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ग्राम पोखरनी और कायागांव में संचालित है, इससे जिले के मछली पालकों को हरदा जिले में ही उचित मूल्य पर मत्स्य बीज प्राप्त हो रहा है। हरदा जिले के 405 मछली पालकों के किसान क्रेडिट कार्ड भी बनवाए गए हैं

264 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!