Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा के प्राचार्य डॉ.अरुण सिकरवार के मार्गदर्शन में संस्था में नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज कैवल्य धाम केंद्र भोपाल से आनलाइन योग प्रशिक्षण का सीधा प्रसारण महाविद्यालय में दिखाया गया। जिसमें महाविद्यालय के 50 से अधिक विद्यार्थी मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह सभी विद्यार्थी लगातार 21 दिसंबर 2024 तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और प्रशिक्षण उपरांत न केवल अपने महाविद्यालय में बल्कि जिले के अन्य महाविद्यालयों और अपने घर परिवार तथा गांव के लोगों को भी योग का प्रशिक्षण देंगे, जिससे कि योग के प्रति लोगों में जागरूकता का विकास हो और योग लोगों के जीवनचर्या का एक अहम हिस्सा बनकर उन्हें निरोग रखने में सहायक सिद्ध हो। द्वितीय दिवस के ऑनलाइन योग प्रशिक्षण शिविर में 50 विद्यार्थीयों के अलावा संस्था के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जिनमें डॉ संगीता बिले, योग प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी डॉ सीपी गुप्ता, क्रीड़ा अधिकारी राहुल सराठे, योग शिक्षक केएल मालवीय, हरिहर लभानिया सावेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे। संस्था के प्राचार्य अरुण सिकरवार ने कहा कि योग एक ऐसी प्राचीन भारतीय परंपरा है जो शारीरिक और मानसिक शुद्धीकरण करके आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। आज के जीवन में योग का प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह तनाव और चिंता को कम करने, शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करने और आत्म-जागरूकता और आत्म-साक्षरता में वृद्धि करने में मदद करता है। जहां हम रोज स्नान करते हैं तो हमारे शरीर के बाहरी शरीर का रूपांतरण होता है और शुद्ध होता है, वहीं योग और प्राणायाम के माध्यम से हम आंतरिक शुद्धीकरण करते हुए अपनी आंतें, किडनी, हृदय और शरीर के बहुत सारे अंगों को भी पवित्र करते हैं शुद्ध करते हैं।

390 Views
What do you think?

Leave a Reply