Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

बालक छात्रावास में छात्रों को कंबल वितरण किया

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास हरदा में सिख समाज, पंजाबी समाज एवं समाजसेवियों के सहयोग से छात्रावास के 100 छात्रों को उपहार स्वरूप ऊनी कंबल प्रदान किए गए। इस आयोजन में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के करकमलों द्वारा कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जितेंद्रसिंह खनूजा, सलूजा जी, श्री मल्होत्रा, श्री टुटेजा, सुरजीत बजाज, श्री जुनेजा, शिक्षा विभाग से बलवंत पटेल, पीएन कीर, जिला शिक्षा विभाग हरदा के अधिकारी उपस्थित रहे। छात्रावास के सहायक वार्डन आरएल रावत एवं विक्रम भुवन पांडे सहित अन्य समाजसेवियों एवं दानदाताओं ने भी समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर कमल पटेल ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सेवा भावना की सराहना की।

359 Views
What do you think?

Leave a Reply