Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
खरगोन

नगर में सकल हिन्दू समाजजनों ने निकाली सनातन हिंदु एकता पद यात्रा

3 min read
Text Size:

 

भगवा कभी हारा नहीं,और न हारेगा,अनंत तक भगवा है,और रहेगा

विकास पवार बड़वाह – आज हम भिन्न भिन्न संपदाओं बटे हुए हैं ।आज का समय है,जात पात को भूलकर छोटे बड़े का भेदभाव को भूलकर हम सभी को एक जुट होकर सनातन धर्म की रक्षा करना है ।आज हम एक जुट क्यों नहीं हो पा रहे हैं,क्योंकि हम राजनीति की दृष्टि से बटे हुए हैं । हमको पहले सनातन धर्म की रक्षा करना है,बाद में राजनीति है ।हम पहले अपने धर्म के लिए मर मिटने के लिए तैयार रहे।जिस प्रकार आप लोग राम जन्मभूमि की लड़ाई के लिए तैयार रहे ।इसी प्रकार आप सभी हिंदुओं को अपनी आबरू,अपनी अस्मिता अपने समाज और सनातन धर्म की रक्षा के लिए एक जुट होकर तैयार रहना है। उक्त उद्गार संत महात्माओं ने सनातन हिंदु एकता पद यात्रा के दौरान मंच से कही ।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे नागेश्वर मंदिर परिसर से सकल हिन्दू समाजजनों ने भारी मात्रा में एकत्र होकर सनातन हिंदु एकता पद यात्रा निकाली । उक्त यात्रा श्री बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर परम पूज्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा निकाली जाने वाली यात्रा के समर्थन में नगर में निकाली गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सकल हिंदू समाज से जात-पात, ऊंच-नीच का भेदभाव को मिटाकर सबको एकता के सूत्र में बांधना है। क्योंकि आज हम बटे हुए हैं,अतः हमें अब संगठित होने की आवश्यकता है।

 

पुष्प वर्षा के साथ संत महात्माओं का किया स्वागत अभिनंदन —

नगर में निकली सनातन हिंदु एकता पद यात्रा में सैकड़ों संत महात्माओ के साथ नगरवासी शामिल हुए ।जिन्होंने अपनी पैदल यात्रा नगर के नागेश्वर मंदिर से प्रारंभ की । यह यात्रा नगर के झंडा चौक ,एमजी रोड,मुख्य चौराहा,जय स्तंभ चौराहे से होकर कवर कालोनी,नर्मदा रोड,खंडवा नाका होकर कॉलेज ग्राउंड पहुंची ।इस दौरान नगर में जगह जगह समाजिक, राजनैतिक और समाज सेवियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया ।वही इस यात्रा में हजारों महिला, पुरुष और युवा अपने हाथो में भगवा ध्वज लिए जय जय श्री राम के उद्घोष लगाते हुए चल रहे थे ।

राष्ट्रगान के साथ हुआ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ —-

 

इस एकता यात्रा का समापन महाविद्यालय प्रांगण में संत महात्माओं के उद्बोधन और स्वागत सम्मान के साथ हुआ ।इस दौरान संत महात्माओं ने उपस्थित सकल हिन्दू समाजजनों के समक्ष सर्व प्रथम राष्ट्रगान किया । जिसके बाद सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा के पाठ का वाचन किया ।जिसके पश्चात यात्रा में शामिल महामंडलेश्वर शंकर पीठाधीश्वर 1008 स्वामी श्याम चैतन्यपूरी जी महाराज,चारुकेश्वर आश्रम के संत श्री गोपाल चैतन्य जी महाराज, सुंदरधाम आश्रम के महंत श्री नारायण दास जी महाराज,श्री हनुमान दास जी महाराज,प्रदेश अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ राष्ट्रीय हिंदु वाहिनी संगठन मप्र के संत श्री विष्णु गिरी जी महाराज सहित अन्य संत महंतों ने अपने उद्बोधन दिए ।जिन्होंने सभी सकल हिन्दू समाज को एक जुटता के साथ सनातन धर्म की रक्षा करने का मंच से आह्वान किया ।

850 Views
What do you think?

Leave a Reply