Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में जिला स्तरीय अप्रेन्टिस ड्राइव का आयोजन

1 min read
Text Size:

 बैतूल:- शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोसमी बैतूल में आज 29 नवंबर 2024 को दोपहर 12 बजे से आयशर वोल्वो कंपनी के जिला स्तरीय अप्रेन्टिस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले की सभी शासकीय एवं प्राइवेट आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक एवं टर्नर ट्रेड के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनी आयशर वोल्वो में अप्रेंटिस में जाने का सुअवसर है। कंपनी प्रतिनिधि अधिकारी विनोद रघुवंशी ने बताया कि आयशर वोल्वो का यह प्लांट बगरोदा भोपाल में स्थापित है, जहां आयसर ट्रक का निर्माण किया जा रहा है। इसमें अप्रेन्टिस पश्चात नियमित जॉब की सम्भावना है। संस्था प्राचार्य रेवाशंकर पंडाग्रे ने जिले की सभी आईटीआई के संबंधित ट्रेड में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं से अप्रेन्टिस ड्राइव मे भाग लेने का आग्रह किया है। इस ड्राइव के संबंध में संस्था के प्लेसमेंट अधिकारी विवेक दायमा मोबाइल नम्बर 7828966497 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

359 Views
What do you think?

Leave a Reply