Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

जरूरतमंदों की सहायतार्थ सदाबहार गीतों का कार्यक्रम 10 को

1 min read
Text Size:


देवास। शहर की सामाजिक संस्था एक्ट ईव फाउंडेशन अपने सामाजिक कामों की कड़ी में एक अभिनव कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है।संस्था अध्यक्ष मोहन वर्मा ने बताया कि पुराने सदाबहार गीतों के लाईव शो जीना इसी का नाम है का आयोजन आगामी 10 नवंबर रविवार को किया जा रहा है। इंदौर की सहयोगी संस्था सुमित्राज क्रिएशन के साथ आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में इंदौर के ख्यात गायक गायिका अपने सदाबहार सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों को ट्रायसिकल भेंट की जायेगी और संगीत के माध्यम से विशेष गतिविधियां संचालित करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। मल्हार स्मृति मंदिर सभागार में रविवार 10 नवंबर की शाम 6.30 से होने वाले इस कार्यक्रम में सभी संगीतप्रेमी सादर आमंत्रित  हैं।

206 Views
What do you think?

Leave a Reply