Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगेंगे

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। अक्टूबर माह को मानसिक स्वास्थ्य माह के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एचपी सिह ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी में 19 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 24 अक्टूबर को हंडिया तथा 25 अक्टूबर को खिरकिया में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे। शिविर में मानसिक रोग चिकित्सक व प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी, क्लीनिकल सायकॉलोजिस्ट, साइक्याट्रिक व प्रशिक्षित नर्सिंग ऑफिसर के माध्यम से नागरिकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, जांच एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। शिविर में गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिलाओं को मातृत्व मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी देते हुए उनकी स्क्रीनिंग कर आवश्यकता अनुसार उपचार किया जाएगा। साथ ही शिविरों में आने वाले सभी पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड एवं हेल्थ आई.डी. बनाकर आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

186 Views
What do you think?

Leave a Reply