Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
नर्मदापुरम होशंगाबाद / नर्मदापुरम

19 वर्षीय युवती की आत्महत्या का मामला…

3 min read
Text Size:


लड़के ने युवती के होने वाले पति को भेजा उसका अश्लील वीडियो, तुड़वाया रिश्ता


अनोखा तीर, सेमरी हरचंद
। नगर के वार्ड नंबर 7 मेन रोड स्थित स्वयं के मकान में शनिवार शाम को 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना लगने के बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सोहागपुर भेजा गया था। बताया जा रहा है कि युवती ने सुसाइड नोट में एक लड़के जीशान अली का जिक्र किया है। उस लड़के ने युवती का जहां शादी होने वाली थी, वहां उसके होने वाले पति को कुछ अश्लील वीडियो भेजे थे, जिससे लड़की की शादी टूट गई थी। जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व परिजनों ने जीशान अली की शादी कर दी थी। वहीं कुछ दिन पूर्व ही लड़की का संबंध भी खापरखेड़ा हो गया था और कुछ दिन बाद युवती की शादी होने वाली थी। लेकिन आरोपी जीशान अली ने युवती के होने वाले पति को कुछ अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग भेज दिए। जिसको देख लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया, इस बात से आहत होकर युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी युवती द्वारा लिखे गए आत्महत्या पत्र से मिली है। हालांकि दैनिक अनोखा तीर अभी इस सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं करता है। संबंध टूटने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिवार में सभी लोग रिश्ता टूटने से परेशान थे। परिजनों ने बताया कि इस लड़के की प्रताड़ना से लड़की ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


सड़क पर शव रखकर किया जाम
रविवार सुबह पोस्टमार्टम उपरांत मृतक लड़की का शव घर के सामने मेन रोड पर रख परिजनों ने रोड जाम किया एवं प्रशासन से लड़के का मकान तोड़ने एवं उसकी गिरफ्तारी की मांग की गई। लगभग 2 घंटे चले रोड जाम के उपरांत सोहागपुर पुलिस एसडीओपी संजू चौहान, सोहागपुर थाना प्रभारी कंचन ठाकुर की समझाइश पर रोड जाम खोला गया। इस बीच परिजन पुलिस पर मामले में कोई कार्रवाई न करने की बात करके दिखाई दिए। जबकि पुलिस उनको समझाइश देती नजर आई और कार्यवाही करने आश्वासन दिया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके बाद परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का एवं उसका परिवार सेमरी छोड़कर कहीं अंयत्र भाग गए हैं। इस पूरे मामले में सोहागपुर पुलिस एसडीओपी संजू चौहान से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी जिसका सुसाइड नोट में नाम है के खिलाफ एफआईआर हुई है। मोबाइल के आधार पर पूरे विषय की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

439 Views
What do you think?

Leave a Reply