Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
मध्य प्रदेश सुर्खियाँ हरदा

अब कॉलेजों में छात्र खेलेंगे पिट्टू

2 min read
Text Size:

इंदौर में खेलेंगे पिट्टू, उज्जैन में गड़ेगा मलखंब



अनोखा तीर, हरदा।
मध्यप्रदेश के कॉलेजों में डॉ. मोहन यादव की सरकार अब पिट्टू और मलखंब जैसे खेल प्रारंभ करने जा रही है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए है। उच्च शिक्षा विभाग अलग-अलग जिलों में उस क्षेत्र के पुरातन खेलों को कॉलेज में प्रारंभ करने जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जहां मध्यप्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के प्रवास वाले क्षेत्रों में श्रीकृष्ण पथ का निर्माण करने जा रहे है तो वहीं अब श्रीकृष्ण के प्रिय खेलों को भी मध्यप्रदेश के कॉलेजों में खिलाने की ओर अग्रसर है। उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार द्वारा इस संबंध में अपना विभागीय आदेश भी जारी कर दिया गया है। वहीं मलखंब और पिट्टू को विभाग ने अपने वार्षिक कैलेण्डर में भी शामिल किया है। इतना ही नहीं बल्कि उच्च शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि पारंपारिक स्वदेशी खेल पिट्टू और मलखंब को अंतरविश्वविद्यालयीन प्रतियोगिताओं में भी शामिल किया जाए। विभाग के इस आदेश उपरांत अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल संघ नईदिल्ली ने वर्ष 2024-25 में विश्वविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नवीन खेल विधा के साथ प्राचीन और पारंपरिक स्वदेशी खेल पिट्टू और मलखंब को भी अपनी सूची में शामिल कर लिया है। विभाग के कैलेण्डर अनुसार जिलेवार खेले जाने वाले खेलों में इंदौर में पिट्टू और उज्जैन में मलखंब खेला जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह दोनों ही खेल भारत पुरातन क्रीडाओं में शामिल है। इन स्वदेशी खेलों के विषय में धार्मिक ग्रंथों में भी उल्लेख मिलता है।

262 Views
What do you think?

Leave a Reply