Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य से संबधित प्रभारियों के प्रशिक्षण 27 जुलाई तक जारी

2 min read
Text Size:

छिन्दवाडा:-भारत के महारजिस्ट्रार नई दिल्ली द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य से संबंधित नवीन रेवेम्पेड प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार नवीन रेवेम्पेड में आ रही तकनीकी कठिनाईयों के निराकरण के संबंध में जिले के सभी जनपद/नगरीय निकायों में निदेशक जनगणना कार्यालय भोपाल के मास्टर ट्रेनर्स श्री शुभम जैन एवं रोहित पाण्डे द्वारा 22 जुलाई 2024 से जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य से संबधित प्रभारियों के लिये प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा चुका है जो 27 जुलाई 2024 तक चलेगा, जिससे तकनीकी समस्या के निराकरण के बाद पोर्टल पर कार्यों का संपादन सुगमता से संपादित किया जा सकेगा।
      जिला रजिस्ट्रार (जन्म/मृत्यु) एवं जिला योजना अधिकारी छिंदवाड़ा यशवंत वैद्य ने बताया कि पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याओं एवं उसके निराकरण को दृष्टिगत रखते हुये जिला छिंदवाड़ा में जनपद स्तर पर व्दितीय चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है । आयोजित प्रशिक्षण में संबंधित जनपद पंचायत के उप रजिस्ट्रार/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रजिस्ट्रार एवं नगरीय निकायों के जन्म-मृत्यु कार्य से संबंधित प्रभारी सम्मिलित हो रहे हैं । इसमें जनपद पंचायत अमरवाड़ा में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार अमरवाड़ा मूगांराम मेहरा का मोबाईल नंबर-8719974873 का प्रशिक्षण 25 जुलाई 2024 को प्रात: 10 बजे, जनपद पंचायत हर्रई में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार हर्रई राजेश नरेन्द्र का मोबाईल नंबर-9424337567 का प्रशिक्षण 25 जुलाई 2024 को दोपहर 02 बजे, जनपद पंचायत मोहखेड़ में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार मोहखेड़ सुरेश कुमार इन्दौरकर का मोबाईल नंबर-7974611812 का प्रशिक्षण 26 जुलाई 2024 को प्रात: 10 बजे और जनपद पंचायत बिछुआ में दोपहर 02 बजे एवं जनपद पंचायत तामिया में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार तामिया संतोष मांडलिक का मोबाईल नंबर-9685245004 का प्रशिक्षण 27 जुलाई 2024 को प्रात: 11 बजे जनपद पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है ।

310 Views
What do you think?

Leave a Reply