Skip to content
Friday, 30 October 2026
जबलपुर

अनूपपुर-मंडला में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, चार झुलसे; सिलेंडर फटने से छह वर्ष का मासूम घायल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर जबलपुर:-मंडला के निवास थाना क्षेत्र के भलवारा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए हैं। बताया गया है कि ग्राम भलवारा के बड़े टोला में देर शाम बारिश के दौरान ही मकान में आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें घर के चार सदस्य झुलस गए। घायलों में हरी तेकाम पिता दया राम, पत्नी आशा बाई, मां डुमरिया बाई और 14 वर्षीय बालक दीपेश झुलस गया। घटना की जानकारी 108 एम्बुलेंस को दी। एंंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को निवास सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया गया।

आकाशीय बिजली के चपेट में आए दो युवकों की मौत

अनूपपुर के बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसार में वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली गांव के एक टपरे के पास तीन बजे गिरी थी। बताया गया घटनास्थल के पास सामूहिक रूप से करीब दस से बारह लोग एक स्थान पर खड़े थे। इस घटना में बृजमोहन कोल पिता गोविंद 25 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल पिता मैकू कोल 25 वर्ष निवासी छिरहटी थाना खैरहा एवं गोले कोल पिता कमल 35 वर्ष निवासी जलसार गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में दाखिल कराया गया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक सात स्थित बरघाट (कुड़कू दफाई) निवासी 40 वर्षीय विजय कोडा़कू की भी मौत हुई है।

ग्राम चकदेही में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा

निवास थाना क्षेत्र में के ग्राम चकदेही में बिरजू पिता लोहमेन (24 ) व उनकी पत्नी गमनी बाई पति बिरजू और उनका छः माह का मासूम दिब्यांस चकदेही निवासी व साला शैलेश पिता चंदर सिंह पंद्रो (20)ग्राम बढ़झर निवासी

ग्राम चकदेही में घर पर सभी थे।पत्नी खाना बना रही थी। सभी किचिन पर ही मोजूद थे।अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया और देखते देखते फट गया। आवाज सुन मोहल्ले वाले पहुंचे।देखा की सिलेंडर फट गया है और स्वजन झुलस गए हैं। आनन फानन में सभी को निजी वाहन से निवास सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार जारी हैं ।

193 Views
What do you think?

Leave a Reply