Skip to content
Monday, 19 October 2026
राष्ट्रीय

पटना के नामी स्कूल के नाले में मिला छात्र का शव, CCTV फुटेज गायब, गुस्साए लोगों ने लगा दी आग, जानिए पूरा मामला

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर पटना:-बिहार की राजधानी पटना में भारी बवाल मचा है। यहां के नामी स्कूल टिनी टोट एकेडमी (Tiny ToT Academy) में एक छात्र का शव नाली में मिला। आरोप है कि छात्र की हत्या की गई है।

सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह भारी संख्या में लोग स्कूल के बाहर जमा हो गए। बेकाबू भीड़ ने स्कूल बिल्डिंग में आग लगा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 सीसीटीवी फुटेज गायब

टिनी टोट एकेडमी (Tiny ToT Academy) स्कूल पटना के दीघा थाना क्षेत्र के रामजी चक में स्थित है। जिस छात्र का शव मिला है, उसका नाम आयुष है और उम्र 7 साल है।

सीसीटीवी में हमने देखा कि बच्चा स्कूल में प्रवेश कर रहा था, लेकिन कहीं भी उसे स्कूल परिसर से बाहर निकलते हुए नहीं देखा जा सकता। हम हत्या के एंगल से जांच कर रहे हैं। यह आपराधिक इरादे को दर्शाता है। हमने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, पूछताछ जारी है।

पाल्सन रोड निवासी आयुष गुरुवार को स्कूल गया था। स्कूल का समय खत्म होने के बाद वहीं ट्यूशन पढ़ता था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो माता-पिता ने तलाश शुरू की। लाश नाले में मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने दीघा आशियाना मोड़ और दीघा राम जी चक, बाटा पेट्रोल पम्प दानापुर गांधी मैदान मार्ग को जाम कर दिया।

325 Views
What do you think?

Leave a Reply