Skip to content
Friday, 30 October 2026
जबलपुर

मंगलवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, बादल के साथ ही बूंदाबांदी के आसार

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर जबलपुर:-मौसम में बदलाव के आसार के बीच मंगलवार को सुबह से लोग गर्मी से बेहाल रहे। तेज धूप और गर्म हवा के झोंके लोगों को झुलसाते रहे। पारा भी 42 डिग्री के पार पहुंच गया। मंगलवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया।

आज भी बादल-वर्षा के आसार

मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रभावशील है। एक चक्रवाती परिसंचरण मध्यप्रदेश के ऊपर सक्रिय है वहीं एक ट्रफ लाइन उड़ीसा से लेकर छत्तीसगढ़ के ऊपर से होकर दक्षिण पूर्वी राजस्थान तक विस्तृत हैं। इसके असर से जबलपुर सहित मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा सहित आस-पास के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है।

तापमान में आया उछाल

मंगलवार को हल्के बादलों के बीच दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री और बढ़कर 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी से लोग परेशान होते रहे। हालांकि हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी की जगह उत्तर-पश्चिमी होने से न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात में वर्षा होने से तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं गत वर्ष की बात करें तो आज के दिन अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस था।

कहीं-कहीं बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रभावशील है। एक चक्रवाती परिसंचरण मध्यप्रदेश के ऊपर सक्रिय है वहीं एक ट्रफ लाइन उड़ीसा से लेकर छत्तीसगढ़ के ऊपर से होकर दक्षिण पूर्वी राजस्थान तक विस्तृत हैं। इसके असर से जबलपुर संभाग के छिंदवाड़ा सहित आस-पास के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है वहीं बुधवार को जबलपुर में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

227 Views
What do you think?

Leave a Reply