Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

डॉ.शैलेष लूनावत एंजेल गार्जियन की उपाधि से अलंकृत

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। संस्था के परम संरक्षक सेवा निवृत्त न्यायाधीश अभय गोहिल, सेवा निवृत्त न्यायाधीश डॉ.निर्मल जैन एवं दधीच नारायण भरद्वाज, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय, राघवेंद्र सिंह रघुवंशी सहायक निर्देशक पूना के मार्गदर्शन मे पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन एवं डॉक्टर संजीव जैन ऑर्थो, द्वारा आज डॉक्टर शैलेष लूनावत को एंजेल गार्जियन की उपाधि से अलंकृत किया, साथ में उपस्थित डॉक्टर हारून, सोनू, नहीद, युवराज, लक्ष्मी, पूनम, सोनू तिवारी, अनिकेत नसरीन, गगन सोनी आदि उपस्थित रहे। पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने कहां कि डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, इसका उदाहरण कुछ दिनों पूर्व ही ऐसा एक मामला सामने आया जिसमें मुंबई मेल 12322 में यात्रा कर रही निकहत परवीन को प्रसव पीड़ा होने लगी। इससे नकहत के परिजन घबरा गए। इसी ट्रेन में भोपाल के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शैलेष लूनावत परिवार के साथ तीर्थयात्रा के लिए सफर कर रहे थे। डॉ. लूनावत ने बताया कि अगला स्टेशन मैहर करीब 45 किलोमीटर दूर था। इंतजार करना मुश्किल था। डॉ. लूनावत ने अपने डॉक्टर होने की जिम्मेदारी निभाते हुए डिलीवरी करवाई एवं डॉ. लूनावत ने बताया कि महिला की स्थिति को देखते हुए सबसे पहले उन्होंने टीसी से संपर्क कर स्टेशन पर एंबुलेंस की व्यवस्था और सारी व्यवस्था करवाई। अब मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आपने नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए, आज के भौतिकवादी युग में बिना जात व धर्म के भेदभाव के सभी समाज के प्रतिनिधियों को एक नेक संदेश दिया।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply