छाया सीजन का सबसे घना कोहरा, शीतलहर जैसे बने हालात

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

राजगढ़। मिचौंग तूफान का प्रभाव समाप्त हो चुका है। इस कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आसमान के साफ होते ही तापमान में गिरावट तो दिन में धूप खिलने से दिन के पारे में वृद्धि हुई है। ठिठुरन से शीतलहर जैसे हालात है। लोगों को सर्दी तो सता रही है, लेकिन दिन में खिली धूप के कारण लोगों को ठंड से हल्की-सी राहत मिली है।

शुरुआत इस सीजन के सबसे अधिक घने कोहरे के साथ हुई। इससे राजगढ़ कोहरे की आगोश में लिपटा नजर आया। इस दौरान दृश्यता 10 से 20 मीटर ही रह गई थी। कोहरा इतना घना था कि कुछ दूर पर खड़ा व्यक्ति भी नजर नहीं आ रहा था। नौ बजे धूप खिलते ही मौसम खुशनुमा हो गया।

मौसम विभाग का कहना है कि दिन के पारे में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ पारा 26 डिग्री तो पारा 14 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि इस सीजन और अब तक का सबसे कम तापमान रहा। अब धीरे-धीरे पारे में गिरावट आती जाएगी और ठंड जोर पकड़ती जाएगी। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत की चिंता करते हुए सतर्कता बरतनी चाहिए।

चिमनी की तरह नजर आई हेडलाइट

वाहनों की चाल बहुत ही धमी रही। इस दौरान वाहन चालकों ने बड़ी सतर्कता के साथ अपने वाहन चलाए। कोहरा इतना घना था कि वाहनों की हेडलाइट भी चिमनी की तरह नजर आई।राजगढ़ वाहन रेंगते हुए चले। फिर सूर्य देवता ने दर्शन दिए और कोहरे को छूमंतर कर दिया। नजारा साफ हो गया। की बात करे तो यहां पर टहलने के लिए लोग करीब 10 मीटर की दूरी पर ही नजर नहीं आ रहे थे। इस दौरान आदर्श मार्ग पर वाहन चालकों ने अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर आवागमन किया।

Views Today: 2

Total Views: 78

Leave a Reply

error: Content is protected !!