जमुनिया में चाकू बाजी की घटना में एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सेमरी हरचंद – सेमरी से सटे ग्राम जमुनिया में बीती रात चौपड़ खेलने के दौरान विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मार दिया था जिसमें 20 वर्षीय युवक सौरभ पिता अशोक अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे घायल अवस्था में नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था जहां पर नर्मदापुरम के अपना नर्मदा अस्पताल में युवक का इलाज किया जा रहा था जिसकी आज दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं पुलिस ने बीती रात आरोपी सोनू पिता संतराम ठाकुर के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया था घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है जिसकी तलाश में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है वही नर्मदा पुरम के अपना नर्मदा अस्पताल में युवक की मौत के बाद पुलिस और अधीक्षाकरी हो गई है और आरोपी युवक की तलाश कर रही है। चौकी प्रभारी सुनील कुमार ठाकुर ने बताया कि चौपड़ खेलते समय एक युवक को धक्का लग जाने से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था जिसमें बात इतनी बढ़ गई थी एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया आरोपी की तलाश की जा रही है।

227 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!