पिकअप से 5 क्विंटल मछली जब्त, दो आरोपी को पकड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खंडवा। बीड़ के पास गोराड़िया ब्रिज के नीचे पुलिस ने एक पिक-अप पकड़ी। बदबू मारती गाड़ी को खोला तो उसमें पांच क्विंटल मछली मिली। 15 अगस्त तक मछली मारना प्रतिबंधित है। इतनी मात्रा में मछली पकड़ाना मत्स्य महासंघ की विफलता है। मिलीभगत के बगैर क्या यह संभव है? बीड़ चौकी प्रभारी के मुताबिक पिकअप को 5 क्विंटल मछली और दो आरोपी के साथ पकड़ा है। इन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है। अवैध मछली मत्स्य जिसकी लागत 75 हजार के लगभग है। दो आरोपियों को भी चौकी लेकर आए। यहां पर मत्स्य विभाग की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। मत्स्य विभाग के अधिकारियों को बुलाकर मछलियों को नष्ट करने का कार्य किया जाएगा। 15 जून से लेकर 15 अगस्त तक मछली प्रजनन क्रिया में रहती है। इस दौरान सरकार के द्वारा मत्स्य के आखेट पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। क्षेत्र में इंदिरासागर बेकवाटर जलाशय होने से प्रतिबंध के बावजूद भी मत्स्य आखेट किया जा रहा है। चौकी प्रभारी संतोष सांवले टीम ने यह कार्रवाई की है। खंडवा, हरदा और देवास तीन जिलों में इंदिरासागर का बेकवाटर फैला है।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!