Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का विरोध कर परीक्षार्थियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

1 min read

देवास- पटवारी भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए नेशनल एजुकेशन यूथ यूनियन के नेतृत्व में  बड़ी संख्या में विद्यार्थी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि मध्यप्रदेश में ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 (पटवारी) परीक्षा परिणाम में घोटाला हुआ है। जिस प्रकार से परीक्षा परिणाम में टॉप 10 में से 7 छात्रों का परीक्षा केंद्र एनआरआई कॉलेज ग्वालियर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में इससे पहले भी कई प्रकार की गड़बडिय़ां सामने आई है जैसे-कृषि विस्तार, शिक्षक भर्ती, कांस्टेबल भर्ती, एवं अभी हाल ही में हुई पटवारी भर्ती इनमें पूर्ण भ्रष्टाचार हुआ है।

कभी सर्वर डाउन होना, गलत प्रश्न, गलत रिजल्ट जारी करना जैसे त्रुटियां कर्मचारी चयन मंडल करता आ रहा है परंतु सरकार ने इस पर पूर्ण ध्यान नहीं दिया है। ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ मध्यप्रदेश चयन आयोग खिलवाड़ कर रहा है ,ऐसी स्थिति में मध्यप्रदेश शासन से मांग करते हैं कि (पटवारी) परीक्षा की न्यायिक एवं निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

138 Views

Leave a Reply