खंडवा- गायत्री परिवार एवं आदिवासी कल्याणार्थ समिति खण्डवा द्वारा आदिवासी धर्मशाला ओम्कारेश्वर में दो दिवसीय कन्या कौशल एवं प्रतिभावान छात्र/छात्राओं के शिविर का आयोजन किया गया। सहायक जिला समन्वयक देवेंद्रसिंह यादव ने बताया इस शिविर में संस्कार, शिक्षा, रूढ़िवादियों, वर्तमान समस्याओं से अपने आप को कैसे सुरक्षित रखना आदि विषयों पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजनों द्वारा परमपूच्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों, सिंद्धान्तों के माध्य्म से 300 बच्चियों को अवगत कराया। कन्या कौशल प्रभारी पूर्णिमा द्वारा बच्चियों को आमंत्रित कर वर्तमान फैशन, व्यसन, पाश्चात्य संस्कृति एवं वर्तमान में अपने आप को समाज, दुर्जन लोगों से कैसे बचा कर रखना आदि पर विस्तृत गुरदेव के विचारों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर खरगोन से जिला समन्वयक जेएल मुजाल्दे, उमेन्दसिंह सोलंकी, आशाराम आवासीय, खण्डवा से मधुसूदन गीते, जिला समन्वयक जगदीश समेडिया, बालकराम रावत, मोहनसिंह, सहायक जिला समन्वयक देवेंद्रसिंह यादव, संजयसिंह चौहान, डाइट से संजय मण्डलोई ने भी आशीर्वचन दिए। ओम्कारेश्वर आदिवासी धर्मशाला के संचालक मंडल द्वारा सभी के लिए आवास एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन सुखपालसिंह पंवार ने किया। अंत में महिला मंडल दृष्टि उमा सोलंकी एवं खरगोन महिला मण्डल अध्य्क्ष अलका निगोले ने आभार व्यक्त किया।





