स्कूली विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास से मनाया योग दिवस

 नर्मदापुरम – केंद्रीय विद्यालय एसपीएम होशंगाबाद में 9वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ  से हुआ एवं  संपन्न हुआ। 7 दिन के योग कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि  हर्ष दुबे एवं  ज्योति वर्मा योग प्रशिक्षक के द्वारा संपन्न कराए गए।
विद्यालय की प्राचार्य  किरण शर्मा द्वारा शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं विद्यार्थी जीवन में सफलता के लिए योग को अपनाने की बात कही गई।कार्यक्रम में विद्यालय के खेल शिक्षक  अनुराग मिश्रा ने स्वस्थ रहने के लिए नित्य योग  करने की सलाह देते हुए कहा कि योग भगाए रोग , अगर करें रोज।
इस संपूर्ण कार्यक्रम में विद्यार्थी,शिक्षक अभिभावक और अन्य सदस्यगण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
143 Views

Leave a Reply