Skip to content
Thursday, 22 October 2026
कृषि

किसान अब इजराइली तकनीक का लेंगे लाभ -बोंडगांव में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की मांग पर उद्यानिकी विभाग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए 35.341 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है। इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह भूमि खिरकिया तहसील के ग्राम बोंडगांव में आवंटित की गई है। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि कृषि मंत्री कमल पटेल के विशेष प्रयासों से उद्यानिकी के सर्वांगीण विकास के लिए विकासखण्ड खिरकिया के ग्राम बोंडगांव में भारत सरकार के सहयोग से इजराइली तकनीक के साथ फल एवं सब्जी उत्पादन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व इजराइल के सहयोग से प्रदेश के छिंदवाड़ा एवं मुरैना जिले में कृषि व उद्यानिकी की खेती के लिए उत्कृष्टता केन्द्र प्रारम्भ किए जा चुके हैं।

Modern fruits farming: Get a farm in... - Coast Values Kenya | Facebook
बढ़ेगा फल, सब्जी उत्पादन
सहायक संचालक उद्यानिकी डीके सिंह ने बताया कि विगत दिनों इजराइल दूतावास के कृषि विशेषज्ञ याएर एशेल, डेनियल हदाद ने नीति सलाहकार अर्पित कालीचरण के साथ हरदा में कृषि मंत्री कमल पटेल की उपस्थिति में कृषि व उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना के लिए की जाने वाली तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की थी। यह उत्कृष्टता केंद्र भारत व इजराइल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रारंभ किया जा रहा है। इण्डो-इजराइल प्रोजेक्ट के तहत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना से जिले के किसानों को उन्नत व आधुनिक तकनीक से खेती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply