Skip to content
Thursday, 22 October 2026
कृषि मध्य प्रदेश

धार क्षेत्र में ठंड की कमी से गेहूं फसल की ग्रोथ थमी, किसान परेशान

2 min read
Text Size:

धार। नगर सहित क्षेत्र में पिछले माह से लगातार मौसम परिवर्तन हो रहा है। इससे फसलों की ग्रोथ थमी हुई है। ठंड का असर लगातार कम होता जा रहा है। इससे गेहूं, चना व मक्का की फसल पर बीमारियों का प्रकोप मंडराने लगा है। क्षेत्र में 50 प्रतिशत किसानों ने गेहूं व चने की बोवनी की थी, जिन्हें अब अच्छी ठंड की जरूरत है, लेकिन अभी भी धूप-छांव का दौरा होने से ठंड का असर लगातार कम होता जा रहा है।

इस कारण गेहूं-चने की पैदावार कमजोर होने के आसार किसान जता रहे हैं। क्षेत्र के किसान बाबूलाल मुकाती, पप्पू चोयल, सुनील सोलंकी, कमल चोयल, नाहरसिह बुंदेला, शंकर मुवेल, गोपाल मौर्य आदि ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड बहुत ही कम रही। भी ठंड ने अपना सही असर नहीं दिखाया। इससे गेहूं-चने के साथ ही मक्का की फसल में बार-बार कीटों का प्रकोप हो रहा है।

क्षेत्र में कई किसानों ने मक्का की फसल में इल्लियों का प्रकोप कम करने के लिए चार से पांच बार दवाई आदि का छिड़काव कर दिया है। फसलों पर बीमारियों का संकट आने का मुख्य कारण लगातार मौसम परिवर्तन होना है, क्योंकि बार-बार मौसम परिवर्तित होने के साथ ही बादलों की आवाजाही से फसलों की ग्रोथ पूरी तरह से थम जाती है और विभिन्न प्रकार की बीमारियां बढ़ जाती हैं। उत्पादन पर पड़ेगा असर क्षेत्र के किसानों ने अक्टूबर में गेहूं, चने आदि फसलों की बुवाई की थी।

इस दौरान ठंड का अच्छा असर होने से उपजी भी अच्छी रही, लेकिन जिन किसानों ने बोवनी कार्य किया था, उनके चने व गेहूं इस समय कमजोर होते जा रहे हैं, क्योंकि अब फसलों को ठंड की जरूरत है, लेकिन इसके विपरीत धूप की तेजी है। किसानों ने बताया कि जनवरी से लगातार ठंड कम होती जाएगी, क्योंकि बड़े दिन लगने से प्रतिदिन तेज धूप पड़ेगी। इससे फसलों के उत्पादन उपज में कमी आने की संभावना है।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply