कृषि विभाग पहुंचे किसान….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

पोर्टल पर दर्ज कराई नुकसान संबंधी  जानकारी  
अनोखा तीर, हरदा। बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण हंडिया तहसील के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों की फसले बुरी तरह खराब हो गई है। इसी को लेकर प्रभावित किसान गुरूवार को मुख्यालय पहुंचे। जहां कृषि विभाग के कार्यालय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत पोर्टल पर नुकसानी की जानकारी दर्ज कराई गई। दोपहर डेढ़ बजे के आसपास पोर्टल शुरू होते ही कर्मचारी द्वारा किसानों की नुकसान संबंधी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जा रही थी। हालांकि कुछ देर पहले किसानों ने फसल बीमा कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया गया। परंतु तकनीकी कारणों के चलतेे शिकायत दर्ज नहीं हो पाई। जिसके चलते प्रभावित किसान परेशान नजर आए। हालांकि पोर्टल शुरू होते ही काम ने फिर रफ्तार पकड़ ली। इस दौरान कार्यालय परिसर में किसान डटे रहे। उन्होंनें कहा कि हवा-आंधी और ओलावृष्टि ने फसल को तबाह कर दिया है। ऐसे में सरकार के नियम अनुसार यह कार्रवाई बेहद जरूरी है। इससे पहले आम किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक ज्ञापन दिया। कहा कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र फसल क्षति सर्वे कराने के साथ ही नुकसानी की रिपोर्ट पंचायत स्तर पर सार्वजनिक की जाए। ताकि किसानों को नियमानुसार राहत एवं बीमा राशि मिल सके। ज्ञापन सौंपते समय यूनियन के सुनील गोल्या, राम ईनानिया सहित अन्य किसान मौजूद थे। सुनील गोल्या ने बताया कि तकनीकी कारणों से पोर्टल नही चला, जो बाद में शुरू हो गया। जिसके बाद कई किसानों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंनें कहा कि टोल फ्री नंबर पर संपर्क ना होने की वजह सामने आई कि कई किसानों के मोबाइल नंबर गलत थे।  इसको लेकर बीमा कंपनी प्रभावित क्षेत्रों में कल से शिविर लगाएगी। जहां किसानों के सही नंबर दर्ज करेंगे। इसके अलावा सर्वे दल के गठन की मांग को लेकर एसडीएम ने बताया कि दल गठित कर दिया है, जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 40

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!