मुख्यमंत्री डॉ. यादव से वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया एवं आयोग सदस्यों ने की भेंट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शाम मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के दौरे पर आए 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया एवं अन्य पदाधिकारियों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का आत्मीयता से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से आयोग के अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया, सदस्य अजय नारायण झा, सुश्री एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्या कांति घोष, सचिव ऋत्विक पांडे और संयुक्त सचिव के.के. मिश्रा ने भेंट कर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा एवं राजेन्द्र शुक्ल, राज्य मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

575 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!