पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा हिरासत में..
–लोकायुक्त ने पांच घंटे की पूछताछ, कोर्ट में किया पेश अनोखा तीर, भोपाल। करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा, उनके…
24,758 articles
–लोकायुक्त ने पांच घंटे की पूछताछ, कोर्ट में किया पेश अनोखा तीर, भोपाल। करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा, उनके…
अपार संभावनाओं से अटा पड़ा है जिला, मुख्यमंत्री की घोषणा पर भी नहीं हुआ अमल आज मध्यप्रदेश सरकार औद्योगिक…
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने खिलाड़ियों को दी बधाई भोपाल : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास…
नर्मदापुरम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता कार्यक्रम अंतर्गत जिले के सभी सात विकासखण्डों के परामर्शदाताओं का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र पवारखेड़ा में हुआ। प्रशिक्षण कार्यशाला के उदघाटन सत्र में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, संभाग समन्वयक कोशलेश तिवारी के साथ सरस्वती माता का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोहन नागर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत भारतीय ज्ञान परम्परा व भारत केन्द्रित शिक्षा पर परामर्शदाताओं से संवाद किया। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने प्रमुख सामाजिक योजनाओं में समाज कार्य के विद्यार्थियों और जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं की सरकार के साथ समन्वय पर सराहना व्यक्त की और कुशल सामाजिक कार्यकर्ताओं से सामाजिक नेतृत्व में अपनी भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर योगेश कुमार सिंह द्वारा प्रशिक्षणर्थियों से संवाद करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा, महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की, उन्होंने प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से जुड़े विषयों पर परामर्शदाताओं से संवाद कर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू कोर्स की प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से वर्णन किया। प्रशिक्षण के दौरान गृह विज्ञान शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर रामबाबू मेहर ने समाज कार्य की पद्धतियों समूह कार्य ,केस स्टडी, सामाजिक समरसता, जैसे सामाजिक विषयों पर प्रशिक्षणर्थियों से जीवंत संवाद स्थापित किया। माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय के प्रोफेसर श्री दिग्विजय ख़त्री ने कक्षा संचालन की पद्धति, व्याख्यान विचार विमर्श , ब्रेन स्टॉर्मिंग, रोल प्ले , इत्यादि संपर्क कक्षाओं को प्रभावित कैसे बनाएं के बारे में विस्तार से बताया। विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद के संतोष राजपूत ने पाठ्यक्रम की संचालन की मूल गतिविधियों एवं सामाजिक प्रयोगशाला के रूप में ग्राम पंचायत संपर्क प्रोजेक्ट एवं इंटर्नशिप, परीक्षा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की रूप रेखा जिला समन्वयक पवन सहगल द्वारा रखी गई। प्रथम दिवस के प्रशिक्षण सत्र के दौरान सातों विकासखंड ब्लॉक समन्वयक एवं परामर्शदाता उपस्थित रहे।
कलेक्टर और एसपी ने सेठानी घाट पर किया दौरा नर्मदापुरम : नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना और एसपी डॉ. गुकरन सिंह…
विस्थापित ग्रामों में डीपीआर अनुसार सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें अधिकारी समय सीमा बैठक संपन्न नर्मदापुरम : सोमवार को आयोजित…
लंबित राजस्व मामलों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए – कमिश्नर के जी तिवारी मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में आए आवेदनों का…
कलाकारों ने देश भक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मोहा मन देवास : राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में गणतंत्र…