‘’गणतंत्र दिवस’’ पर ‘’भारत पर्व’’ का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कलाकारों ने देश भक्ति गीतसांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मोहा मन

देवास : राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या पर मल्हार स्मृति मंदिर देवास में ‘’भारत पर्व’’ का आयोजन किया गया। ‘’भारत पर्व’’ कार्यक्रम में कलाकारों ने देश भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पीओ डूडा स्मिता रावल, तहसीलदार दीपिका परमार सहित, ध्रुपद गायक सुरेखा कामले,  अधिकारीगण एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

    ‘’भारत पर्व’’ कार्यक्रम में भोपाल के बाल कृष्ण पटेल, मोहिनी पटेल, रणजीत निकोसे, अमिता सरकारी, सनी मेहरा ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में कलाकारों ने दिल दिया है जान भी देंगे है वतन तेरे लिए, ये मेरे वतन के लोगों, जरा आँख में भर लो पानी, संदेशे आते है, मेरा रंग दे बसंती चोला जैसे राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भारतीय नृत्य कला केंद्र की बालिकाओं परिनिका बोडस, प्राजक्ता दातार, प्रिशियस पाटीदार, सम्रद्धि, चारुल कुमावत, तुहिना खरगुनकर ने कत्थक नृत्य  की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन अरविंद तिवारी ने किया।

जनसम्‍पर्क विभाग ने शासन की विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रीत प्रदर्शनी लगाई

   ‘’भारत पर्व’’ कार्यक्रम के दौरान मल्हार स्मृति मंदिर देवास में जनसम्‍पर्क विभाग द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रीत प्रदर्शनी भी लगाई गई। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने शासन की विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रीत प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिले के नागरिकों ने प्रदर्शनी के माध्य‍म से योजनाओं की जानकारी ली।

Views Today: 2

Total Views: 292

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!