श्री राम महायज्ञ एवं विराट मानस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

लगा रहे यज्ञ नारायण महाराज की परिक्रमा

सेमरी हरचंद: समीपस्थ ग्राम उमरखेड़ी मे 26 जनवरी से प्रारंभ हुए नव कुंडी महायज्ञ एवं विराट मानस सम्मेलन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामवासी पहुंचकर यज्ञ की ऋचाओं को सुनकर एवं यज्ञ की पवित्र हवन की सुगंधित  खुशबू से ग्रामीण क्षेत्र गूंज मान हो रहा है। इधर यज्ञ शाला में सुबह से ही  मंत्र उच्चार की गूंज से क्षेत्र वासियों के कानों तक जा रही है ब्रह्म मुहूर्त से ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग श्री यज्ञ नारायण महाराज की परिक्रमा लगाकर प्रसाद चढ़ा रहे हैं। ग्राम उमरखेड़ी में पर चल रही संगीतमय श्रीराम एवम नव कुंडीय महायज्ञ में रविवार की कथा में व्यास पीठ पर बिराज मान जगत गुरु स्वामी विष्णु देवा चार्य , संत राजेंद्र दास जी पाठक , आचार्य प्रदूम्याचार्य जी , ने राम विवाह और उससे सम्बंधित कई और प्रसंगों का वर्णन कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। ‌कहा कि राम कथा का आनंद तभी है, जब वक्ता और श्रोता दोनों सुर, लय, ताल मिलाकर कथा का रसपान करें। प्रेम प्रकट हो जाए तो परमात्मा खुद प्रकट हो जाएंगे। सिद्ध होने की आवश्यकता नहीं है, शुद्ध होने की जरूरत है। ऊमरखेड़ी मैं चल रहे विराट  महायज्ञ में हजारों की तरह तादात में क्षेत्रवासी पहुंच रहे हैं। बता दें कि यहां ग्राम वासियों द्वारा कथा सुनने आने वाले लोगों के सम्मान में हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। यहां कथा पंडाल और यज्ञशाला को सुंदर रूप दिया गया है जो कथा में प्रधान श्रद्धालुओं का मनमोह रहा है।

323 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!