Skip to content
Thursday, 5 November 2026
यह बात गलत है

यह बात गलत है….

2 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष चन्द बोस नया बस स्टैंड की छत है, जो बुरी तरह जर्जर होने के साथ ही गिरने की कगार पर पहुंच चुकी है। बावजूद जिम्मेदार इसकी सुध नही ले रहे हैं। परिणामस्वरूप यहां अप्रिय हादसे की आशंका लाजमी है। इस बारे में स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय यह हाल है। कई दफा सीमेंट के टुकड़े गिरते हुए देख हैं। कुछ यही हाल भवन के अन्य हिस्सों में दिखाई देगा। जहां दीवारों में गहरी दरारें चल रही हैं, वहीं छत का मुख्य आधार यानि कॉलम क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। जिसको देखकर किसी बड़े हादसे का डर लाजमी है। बता दें कि सालों पहले बना बस स्टैंड अब जर्जर हो चुका है। जिसको लेकर डिस्मेंटल करने की जरूरत महसूस की जा रही है। लेकिन, कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है। जानकारी के अनुसार हरदा बस स्टेंड पर इन्दौर, भोपाल, खंडवा, होश्ंागाबाद और बैतूल-नागपुर समेत अन्य छोटे रूटों पर डेढ़ सौ से अधिक बसों का संचालन जारी है। इस लिहाज से यहां चारों तरफ जाने वाले लोग एकत्रित होते हैं। जिससे यात्रियों की संख्या में एक जैसी बनी रहती है। इन सबके बीच स्टैंड की ये दुर्दशा देखकर लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply