कमल नाथ पर दिया बयान आपत्तिजनक, कांग्रेस ने प्रवक्‍ता आलोक शर्मा को दिया नोटिस

अनोखा तीर भोपाल। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री  कमल नाथ पर बयान को गंभीर और आपत्तिजनक मानते हुए कांग्रे सने अपने प्रवक्‍ता आलोक शर्मा को नोटिस दिया है।

कमलनाथ जी को अब कांग्रेस के नेताओ से ही मिल रही है चुनौती….

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की कमलनाथ जी के ख़िलाफ़ की गई बयानबाज़ी को , नाथ जी के सलाहकार मंडल ने ही किया वायरल….

जिनको नहीं पता था , उनको भी पता चल गया…

पता नहीं क्यों बची-खुची भी ख़त्म करने में… pic.twitter.com/tEdBQNgS4L

— Narendra Saluja (@NarendraSaluja)  18 जनवरी 2024

इस प्रकरण को लेकर भाजपा प्रवक्‍ता नरेन्‍द्र सलूजा ने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट किया है। उल्‍लेखनीय है कि राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता आलोक शर्मा को मीडिया विभाग के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पवन खेड़ा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें शर्मा के बयान को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उनसे दो दिन में इसका जवाब मांगा गया है।

उल्‍लेखनीय है कि आलोक शर्मा ने एक चैनल को दिए साक्षात्‍कार में कहा था कि कमल नाथ के पिछले 5-6 वर्ष के कार्यकाल को देखकर लगता है कि वे खुद नहीं चाहते थे कि मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। यह भी कहा कि उन्‍होंने कांग्रेस के नेताओं को काम भी नहीं करने दिया। यह सवाल भी किया गया कि उनके घर ईडी अथवा सीबीआई क्‍यों नहीं पहुंचती है

naidunia_image

92 Views

Leave a Reply