Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

राज्यपाल के दौरे को लेकर कलेक्टर-एसपी पहुंचे रहटगांव व बड़वानी  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के साथ रहटगांव और बड़वानी ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने इन ग्रामों में प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री गर्ग ने हेलिपेड निर्माण व कार्यक्रम स्थल पर बेरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम टिमरनी आशीष खरे, पीडब्ल्यूडी के ईई सुभाष पाटिल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचपी सिंह सहित अन्य अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

252 Views
What do you think?

Leave a Reply