Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह हरदा रेलवे स्टेशन का दृश्य है। जहां लोग जान जोखिम में डालकर लोग एक नंबर प्लेटफार्म से दो नंबर प्लेटफार्म पर चढ़ते हैं, जो नियमों का उलंघ्घन होने के साथ साथ दुर्घटना का मुख्य कारण है। बावजूद यह सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही को लेकर सुरक्षा बल सक्रिय नही है। यही कारण है कि लोग धड़ल्ले से पटरी पार करते हैं। कई दफा बुजुर्ग लोग भी इसी शार्टकट का इस्तेमाल करते हैं। जिस पर प्रभावी कार्रवाई की दरकार है, ताकि लोग नियमों का पालन करें। इससे दुर्घटना की तमाम आशंकाओं को विराम भी लगेगा। बता दें कि यहां प्लेटफार्म नंबर एक से दो नंबर पर जाने के लिये बकायदा फुट ओवरब्रिज बना है। लेकिन गिने-चुने लोग ही उसका उपयोग करते हैं। शेष लोग ओवरब्रिज को लंबा फेर तथा समय की बर्बादी समझते हैं। परंतु शिक्षित एवं जागरूक नागरिक इस बात को ताक पर नही रखते हैं। यही कारण है कि स्टेशन पर ये आलम देखकर लोग दो टूक कह देते हैं, कि यह बात गलत है।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply