Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

आज जारी होगी पीएम-जनमन योजना की पहली किस्त, जानें किन लोगों को मिलेगा लाभ

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 15 जनवरी 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-जनमन योजना की पहली किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत एक लाख आदिवासियों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत यह किस्त जारी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इस मौके पर पीएम मोदी योजना के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।

क्या है इस योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री जनमन योजना का मुख्य उद्देश्य देश के आदिवासी समुदाय को आवास की सुविधा प्रदान करना है। योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों और बस्तियों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं देना है। आदिवासियों के विकास के लिए मोदी सरकार द्वारा यह योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत 4.90 लाख पक्के मकान देने का प्रावधान है। प्रति मकान लागत 2.39 लाख रुपए है।

किन लोगों को मिलेगा लाभ

यह योजना खास तौर पर आदिवासी समुदाय के लोग, बहुसंख्यक जनजाति, बस्तियों के लोग और पीवीटीजी परिवार के लोगों के लिए है। आपको बता दें, इस योजना के तहत देशभर के 200 जिलों में 22 हजार विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों (पीवीटीजी), बहुसंख्यक जनजाति बस्तियों और परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य है।

कितना है योजना का बजट

अगर योजना के बजट की बात की जाए, तो प्रधानमंत्री जनमन योजना का बजट लगभग 24,000 करोड रुपए है। इस योजना के तहत देशभर के 200 जिलों में 4.90 लाख पक्के मकान देने का प्रावधान है। प्रति मकान लागत 2.39 लख रुपए है। योजना के तहत लाभार्थियों को 20% अनुदान और 30% ऋण मिलेगा शेष 50% राशि का भुगतान सरकार करेगी। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत या जिला प्रशासन से संपर्क करना होगा।

191 Views
What do you think?

Leave a Reply