Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

इंदौर सहित चार जिलों की बिजली आपूर्ति 1 करोड़ यूनिट के पार, मालवा-निमाड़ में इतनी हुई सप्‍लाई

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर इंदौर :- मालवा निमाड़ अंचल के चार जिलों की बिजली आपूर्ति प्रतिदिन 1 करोड़ यूनिट से ज्यादा दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में मालवा और निमाड़ के सभी 15 जिलों में कुल सवा दस करोड़ बिजली यूनिट की आपूर्ति की गई है। इसी तरह जनवरी के दो सप्ताह में 137 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई है।

पश्चिम विद्युत वितरण कम्पनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा इंदौर जिले में 1 करोड़ 60 लाख यूनिट बिजली वितरित हुई। दूसरे नंबर पर धार जिला 1 करोड़ 48 लाख यूनिट तीसरे स्थान पर उज्जैन जिला 1 करोड़ 12 लाख यूनिट पर रहा। खरगोन जिला 1 करोड़ यूनिट, देवास व रतलाम जिला 88 लाख, 72 लाख यूनिट व अन्य जिले 40 से 60 लाख यूनिट बिजली वितरण वाले रहे।

पतंगें बिजली लाइनों से दूर उड़ाने की अपील

बिजली वितरण कंपनी ने मकर संक्रांति पर पतंगें बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों, पोल से दूर उड़ाने की अपील की है। इससे लाइनों एवं आमजन को नुकसान हो सकता है। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि लाइनों पर पतंगें एवं धागों के कारण फाल्ट होने से न केवल विद्युत प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है, बल्कि हादसा होने का भी अंदेशा होता है।

कंपनी ने बिजली के पोल या तारों में उलझी पतंग/ डोर को नहीं निकालने का आह्वान किया है। बिजली कंपनी ने इसी तरह गिल्ली डंडे का खेल भी लाइनों, डीपी से दूर खेलने का अनुरोध किया है। इस बीच रविवार को बिजली कंपनी ने लाइनों और खंभों पर फंसी पतंग निकालने के लिए गैंग को सक्रिय किया। दिनभर में सैकड़ों पतंगें निकालकर लाइनें सुधार की गई। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

189 Views
What do you think?

Leave a Reply