Skip to content
Thursday, 29 October 2026
राष्ट्रीय

ग्राम कोद में अपनी मांग मनवाने के लिए तीसरी मर्तबा मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर धार, बदनावर-कोद :- ग्राम कोद में रविवार शाम को एक युवक अपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जब लोगों ने युवक को देखा तो पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों व पुलिस की समझाइश के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया। यही युवक पहले भी दो साल में दो मर्तबा से इसी प्रकार से अपनी मांग मनवाने के लिए टावर पर चढ़ चुका है। जब भी शराब पीकर चढ़ने की बात सामने आई थी।

दरअसल, कोद निवासी 37 वर्षीय कमलसिंह पुत्र बनेसिंह टावर पर चढ़कर फिल्मी स्टाइल में हंगामा करने लगा। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग टावर के आसपास जमा हो गए। युवक का कहना था कि उसका बीपीएल का राशन कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है। इसके लिए वह पहले भी मांग कर चुका है।

युवक शराब पीकर टावर पर चढ़ा

हालांकि लोगों को कहना था कि युवक शराब पीकर टावर पर चढ़ा था। ग्रामीण युवक को समझाकर उतारने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन युवक उतरने को तैयार नहीं था। जानकारी मिलते ही कानवन पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस व ग्रामीणाें की समझाइश के बाद युवक डेढ़ घंटे बाद शाम छह बजे नीचे उतरकर आया।

नया नहीं यह काम

युवक का अपनी बात मनवाने का यह सिलसिला नया नहीं है। इससे पहले भी वह दो बार टावर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है। गत 26 फरवरी 2023 को राशन नहीं मिलने की बात को लेकर वह टावर पर चढ़ गया था। जबकि इसके ठीक एक वर्ष पहले 2022 में बीपीएल कार्ड की मांग को लेकर टावर पर चढकर हंगामा कर चुका है। टीआइ रामसिंह राठौर का कहना है कि युवक शराबी है तथा पहले भी इस प्रकार से टावर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है। फिलहाल युवक को सकुशल टावर से उतारकर समझाइश दी गई है।

दस्तावेज उपलब्ध नहीं

सरपंच दिनेश मकवाना ने बताया कि युवक के पास राशन कार्ड बनाने के लिए जरूरत मुताबिक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध ही हीं है। इसलिए राशन कार्ड नहीं बन पाया। इस बारे में पूर्व में भी वरिष्ठ अधिकारियों को अगवत करवा चुके हैं।

186 Views
What do you think?

Leave a Reply