अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर दे रहे विशेष आमंत्रण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। आगामी पौष शुक्ल, द्वादशी विक्रम संवत 2080, सोमवार 22 जनवरी 2024 के शुभ दिन प्रभु श्रीराम के बालरूप नूतन विग्रह को अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर अयोध्या में अभूतपूर्व आनन्द का वातावरण होगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को मनाने के लिए राजवीर यादव के निर्देशन व सानिध्य में सुरेंद्र जैन, पंकज पलिया, प्रदीप राजपूत, नरेंद्र साहू, मूलचंद यादव, हीरासिंह आदि द्वारा श्रीराम की भक्ति में मग्न होकर, इस कड़कड़ती सर्दी में लगातार अशोका गार्डन व आसपास के क्षेत्र में श्रीराम के भक्तों को विशेष आमंत्रण व पीले चावल प्रदान कर रहे हैं। धर्मावलंबियों द्वारा सभी से आग्रह किया जा रहा है कि सभी लोग रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा के दिन पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे के मध्य अपने ग्राम, मोहल्ले, कॉलोनी में स्थित किसी भी मंदिर में आस-पड़ोस के रामभक्तों को एकत्रित करके, भजन-कीर्तन करें। टेलीविजन अथवा कोई स्क्रीन लगाकर अयोध्या का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह समाज को दिखाएं। शंखध्वनि, घंटानाद, आरती करें व प्रसाद वितरण करें। कार्यक्रम का स्वरूप मंदिर केन्द्रित रहे। अपने मंदिर में स्थित देवी-देवता का भजन-कीर्तन-आरती-पूजा तथा श्रीराम जयराम जय-जय राम महामंत्र का 108 बार सामूहिक जाप करें। इसके साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ भी कर सकते हैं। सभी देवी-देवता प्रसन्न होंगे, वातावरण सर्वत्र सात्विक एवं राममय हो जाएगा। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सायंकाल, सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए दीपक जलाएं, दीपमालिका सजाएं, विश्व के करोड़ों घरों में दीपोत्सव मनाया जाए। अयोध्या में हो रहे महोत्सव को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहे सभी का पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने आभार व्यक्त किया है।

Views Today: 2

Total Views: 346

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!