लाड़ली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिए ये निर्देश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

10 जनवरी को खाते में आयेगी राशि

लाड़ली बहना योजना 2024 : मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पिछले दिनों स्पष्ट किया है कि पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई कोई भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं होगी, अब सरकार ने अपनी मंशा भी एक आदेश जारी कर जता दी है, करीब 1 करोड़ 31 लाख पात्र लाड़ली बहनों के खातों में 10 तारीख  (10 जनवरी 2024) को राशि पहुँच जाएगी, राज्य शासन ने इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को आदेश जारी किये हैं।

महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को शासन का आदेश

दरअसल, मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार (पूर्व शिवराज सरकार) द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना पर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ राम राव भोंसले ने एक आदेश प्रदेश के सभी जिलों के जिला  कार्यक्रम अधिकारियों को जारी किया है।

10 जनवरी को आएगी अगली किस्त

आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिला हितग्राहियों को जनवरी 2024 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का ट्रांसफर 10 जनवरी 2024 बुधवार को किया जाना है, भुगतान से संबंधित निर्देश संचालनालय द्वारा पहले ही दिए जा चुके हैं, शासन ने भुगतान की अंतिम तारीख से पहले ही सभी तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

181 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!