6 से 22 जनवरी तक मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति लिए जाएंगे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। इस वर्ष लोकसभा निर्वाचन सम्पन्न होना है। इससे पूर्व मतदाता सूची का अद्यतनीकरण किया जाना है। इसके लिएभारत निर्वाचन आयोग द्वारा संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जनवरी को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा तथा 6 से 22 जनवरी तक इस मतदाता सूची के संबंध में मतदान केन्द्रों पर दावे आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि जिन्होंने मतदाता सूची में अपने नाम अभी तक नहीं जुड़वाए हैं, वे इस अवधि में अपने नाम जुड़वा ले, ताकि लोकसभा निर्वाचन के लिए अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के संबंध में प्राप्त होने वाले दावे आपत्तियों का निराकरण 2 फरवरी तक होगा तथा 8 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!