Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

प्रताड़ना से तंग आकर अधेड़ ने पी लिया कीटनाशक, मौत

1 min read
Text Size:

खंडवा। एक अधेड़ ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मामले में स्वजन ने आक्रोश जताते हुए गांव में रहने वाले उनके पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।

एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले गए

घटना पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम धाबी की है। यहां 48 वर्षीय फजीत पुत्र नसरू धोपे ने अपने घर पर कीटनाशक पी लिया। गंभीर अवस्था में स्वजन उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पड़ोसी आए दिन लड़ाई-झगड़े करते रहते थे

घटना से आक्रोशित मृतक के पुत्र दीपक ने कहा कि गांव के पड़ोसी आए दिन लड़ाई-झगड़े करते रहते थे। हम मजदूर परिवार से हैं। पूर्व में भी हमारे साथ मारपीट की गई। जिसकी शिकायत पुलिस को कर चुके है।

विवाद से तंग आकर कदम उठाया

दीपक ने कहा कि भी मेरे पिता घर पर थे। तब पड़ोसियों ने उनसे विवाद किया। मेरे पिता ने इनकी प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया है। मृतक के शव का पीएम करवाकर स्वजन को सौंपकर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की विवेचना कर रही है।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply