मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायनउप-मुख्यमंत्री देवड़ा ने सभी को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- वर्ष 2024 के जनवरी माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुमधुर धुनें प्रस्तुत की।

सामूहिक गायन में उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शामिल हुए। देवड़ा ने प्रदेश के समस्त लोकसेवकों एवं नागरिकों को नववर्ष 2024 की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, जे एन कंसोटिया, मो. सुलेमान, अजीत केसरी, के सी गुप्ता, मनु श्रीवास्तव एवं प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला, संजीव झा सहित मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!