मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर 368 पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारी की हुई पदोन्नति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों /कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति करने के लिए निर्देशित किया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने पुलिस विभाग के सभी शाखाओं को आदेशित किया गया।

इसी तारतम्य में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) द्वारा विभिन्न संवर्गों की विभागीय पदोन्नति समितियां गठित कर पदोन्नति की कार्रवाई की गई जिसमें विभिन्न संवर्गों (जीडी, आर्म्स, अश्वारोही, बैंड) में उप निरीक्षक से निरीक्षक 67, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक 118 एवं प्रधानारक्षक से सहायक उप निरीक्षक के 167 इसतरह 368 अधिकारियों/ कर्मचारियों की उपयुक्तता सूची जारी कर पदोन्नति प्रदान की गई।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!