सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, छात्र-शिक्षक घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल। भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित शासकीय एमएस स्कूल की छत का प्लास्टर गिर गया। इससे कक्षा में पढ़ाई कर रहे 2 बच्चे और 1 शिक्षक घायल हो गए हैं। वहीं, कक्षा के कुछ अन्य छात्र-छात्राओं को भी चोटें आई हैं। घटना बताई जा रही है। कक्षा में मौजूद शिक्षक तसीम अल्वी ने बताया कि मैं बच्चों को पढ़ा रही थी। तभी भरभराकर छत का प्लास्टर गिरने लगा। एक बच्ची और बच्चे के पैर में चोट लगी है। मुझे भी चोट आई है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के 23 वर्षों देखा की वर्षा के दौरान छत से पानी रिसता है। वहीं भवन को बने हुए भी 40 वर्ष से अधिक का समय हो गया है।

प्रधानाध्यापक किरण पुरोहित का कहना है कि स्कूल में सौ से अधिक बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं, शाला में 8 शिक्षक हैं। घटना 2.15 बजे की है। उस वक्त क्लास में लगभग 17 बच्चे थे। वर्षा के कारण कक्षा की छत का प्लास्टर कमजोर हो गया होगा। इस वजह से प्लास्टर गिरा है। जिस क्लास रूम में घटना हुई, उस कमरे में रिपेयरिंग का काम पार्षद महेश मकवाना ने कराया था। हम लगातार स्कूल की रिपेयरिंग करवा रहे हैं। प्रयास भी करते हैं कि इस तरह की घटना नहीं हो।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!