भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम क्वायला के मूल निवासी वीर सपूत शहीद राजेश यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शहीद श्री यादव आतंकवादियों से लद्दाख में हुई मुठभेड़ में कुछ दिन पूर्व गंभीर रूप से घायल हो गए थे और सेना के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। राजेश यादव अपना कर्तव्य पूरा करते हुए वीरगति मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर सपूत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि माँ भारती की सेवा में अपना बलिदान देकर राजेश अमर हो गए हैं। इनकी देशभक्ति पर मध्यप्रदेश वासियों को गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजन को यह वज्रपात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। आज सागर जिले में वीर सपूत का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार हुआ। राज्य शासन की ओर से मंत्री प्रहलाद पटेल ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Views Today: 2
Total Views: 68

