कांग्रेस स्थापना दिवस पर मप्र कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में हुआ ध्वजारोहण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में कल कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस एवं कांग्रेस सेवादल का स्थापना दिवस ‘‘दल दिवस’’ के रूप में मनाया गया। मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों में स्थापना दिवस मनाया गया। वहीं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन, शिवाजी नगर भोपाल में सेवादल के तत्वाधान में स्थापना दिवस मनाया गया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजीव सिंह ने कांग्रेसजनों को इस अवसर पर कांग्रेस की रीति-नीति, विचारों और सिद्धांतों के अनुरूप पार्टी की सेवा करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा परिणाम से हमें निराश नहीं होना है, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटकर हर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दृढ़संकल्पित होकर बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि देश के हालत बद से बद्तर हो रहे हैं, हर कांग्रेस के सिपाही का कर्तव्य है कि देश की रक्षा हेतु संघर्ष कर जनहित की लड़ाई हम सभी को मिलकर लड़ना है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक योगेश यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बलिदानियों की पार्टी है, जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी है। इस अवसर पर कांग्रेस के महान नेताओं की देश के प्रति त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारी मां की मानिंद है, मां के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करना हर सच्चे कांग्रेसी की पहचान है। कांग्रेस चुनाव हारने या जीतने की नहीं है एक आंदोलन की पार्टी है जो जनता के हितों और उनके न्याय की लड़ाई लड़ती है।

कार्यक्रम में म.प्र. कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीगण विभा पटेल, दीपचंद यादव, प्रवीण सक्सेना, कैलाश मिश्रा, आभासिंह, भूपेन्द्र गुप्ता, स्वदेश शर्मा, रवि सक्सेना, गुरमीत सिंह मंगू, आनंद तारण, जितेन्द्रसिंह बघेल, फरहाना खान, प्रतिभा तोमर, आशिफ जकी, राजकुमार सिंह, संतोष कंसाना, मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, अनुराग भार्गव, उदयवीर सिंह, विजय सरवैया, जयराजसिंह चौहान, राशिदा मुस्तभा, गीता जाटव, महक राणा, श्वेता पटेरिया, कुसुम पाल, उमेश झा, मुजफ्फर अली, अनिल मार्टन, मुकेश बंसल, भारती बाथम, बृजलाल साहू सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारीगण रमेश द्विवेदी, राजेन्द्र शर्मा, विजय जौहरी, लोकेश दांगी, रघुनाथ चौरे सहित कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुईनउद्दीन सिद्धिकी ने किया।

Views Today: 2

Total Views: 214

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!