प्रदेश की समृद्धि के लिए उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बाबा महाकाल एवं पशुपति नाथ जी की पूजा अर्चना की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

उप मुख्यमंत्री बनने पर पहली बार गृह जिले मंदसौर पहुँचे

प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है : श्री देवड़ा

श्री देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है।

श्री देवड़ा का रास्ते में गाँव-गाँव उत्साहपूर्वक स्वागत हुआ। उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा गृह जिलें मंदसौर में प्रवेश कर सबसे पहले भगवान पशुपति नाथ जी के मंदिर पहुँचे और प्रदेश की समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। उपमुख्यमंत्री बनने पर पहली बार आज श्री देवड़ा गृह नगर मंदसौर पहुँचे। विभिन्न मार्गों पर स्वागत द्वार बनाये गये थे। नागरिकों में भारी उत्साह था। जगह-जगह स्वागत पोस्टर लगाये गये। मंदसौर शहर के नागरिकों में ऊर्जा एवं उत्साह से भरपूर है। श्री देवड़ा के स्वागत में उन्होंने रास्ते में फूलों की वर्षा की।

111 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!